इन गलतियों के बारे में बोर्ड प्रशासन ने बयान दिया है कि हमने तो केवल नंबर में परीक्षा केंद्र की ही एंट्री की है बाकी डाटा तो अभ्यर्थियों ने ही भरा है ।
राजस्थान के लिए 26 सितंबर सबसे बड़ी परीक्षा का दिन होगा ।रीट की दोनों पारियों में लगभग 2600000 अभ्यर्थी बैठने वाले हैं ।
हालांकि इनमें से करीब 1000000 अभ्यर्थी ऐसे हैं जो दोनों पारियों में शामिल होंगे।
मगर इससे पहले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए गए रीट के कई प्रवेश पत्रों में गलतियों की भरमार मिली है।
यह गलतियां अभ्यर्थियों के लिए बहुत भारी पड़ सकती हैं।
गलतियां भी ऐसी कि कहीं महिला को अभ्यर्थी को पुरुष दर्शा दिया तो कहीं पुरुष अभ्यर्थी को महिला दर्शा दिया गया है ।
यही नहीं बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की कैटेगरी भी बदलने के मामले सामने आए हैं।
ऐसे में अभ्यर्थियों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है कि वे इन गलतियों को कहां और कैसे ठीक करवाएं।
अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रवेश पत्रों में गलतियां हैं जबकि उन्होंने पूरी जानकारी सही भरी थी।
उधर बोर्ड ने कहा कि प्रवेश पत्र में वही जानकारी आई है जो विद्यार्थी ने भरी थी हमने तो सिर्फ रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की ही एंट्री की है बाकी डाटा तो अभ्यर्थियों ने ही भरा है ।
तय प्रपत्र से त्रुटि सुधार करें।
यह सारी गलती ईमित्र संचालकों की है उन्होंने फॉर्म भरने में गलतियां की है बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन में भरे गए डाटा के आधार पर ही प्रवेश पत्र जारी किए हैं ।
इसमें केवल रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की एंट्री की है इसके अलावा कोई बदलाव नहीं किया है ।
फिर भी अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में त्रुटि सुधार को आवेदन कर सकते हैं
डॉक्टर डीपी जारोली अध्यक्ष राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान
Join whatsapp group of exam jaankari 2021🔥🔥
https://chat.whatsapp.com/D65ZLW5v9BQLnOzpK7ZOLd
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box