2 Year College Allotment Result Click Here// पीटीईटी 2021 2 ईयर कि कॉलेज एलॉटमेंट रिजल्ट देखने के लिए यहां पर क्लिक करें
📔 *PTET अभ्यर्थी कर सकते हैं डाटा करेक्शन:
परिणाम तैयार करने के बाद डूंगर कॉलेज प्रशासन ने अभ्यर्थियों को दिया अवसर, अपने नाम, उम्र सहित सभी कॉलम में 26 सितम्बर तक कर सकते हैं सुधार*
बीकानेर।
बीकानेर के डूंगर कॉलेज की ओर से राज्यभर में 8 सितम्बर को आयोजित पीटीईटी के एडमिशन रिकार्ड में किसी का संशोधन अब भी किया जा सकता है।
कॉलेज ने रिजल्ट तैयार कर लिया है, इसके बाद भी करेक्शन के लिए समय दिया गया है। एग्जाम कॉर्डिनेटर डॉ. जी.पी. सिंह ने बताया कि रिकार्ड में जेन्डर, केटेगिरी, सब केटेगिरी, योग्यता सम्बन्धित जानकारी में 26 सितम्बर तक संशोधन किया जा सकता हैं। परीक्षा परिणाम जारी होने से पूर्व समस्त प्रकार से संशोधित अंक तालिका जारी करने के लिए यह संशोधन अधिकृत वेबसाईट www.ptetraj2021.com पर किया जा सकता हैं।
इसके पश्चात् कोई भी संशोधन के लिए अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। 30 सितम्बर से पूर्व त्रुटि रहित परीक्षा परीणाम जारी करने के हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। कॉलेज जॉईन करने से पहले छात्र को दसवीं तथा उसके पश्चात् की सभी मुल अंक तालिकाएं आवश्यक होगीं साथ ही राज्य सरकार के नियमानुसार आरक्षण का लाभ लेने हेतु वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
पिछले साल की फीस रिफंड का अंतिम अवसर
जिन छात्रों ने पीटीईटी 2020 की काउसलिंग में भाग लिया था एवम् 5000 अथवा 22 हजार रूपये बैंक चालान से जमा करवायें थे, परन्तु किसी कारणवश उन्हे प्रवेश नहीं मिला, ऐसे सभी छात्र पीटीईट 2020 की अधिकृत वेबसाईट www.ptetdcb2020.com पर स्वयं के बैंक खाते की विस्तृत जानकारी अपलोड कर सकते हैं। इसके पश्चात् काउंसलिग फीस रिफन्ड हेतु कोई अवसर प्रदान नहीं किया
जाएगा।
*📔 join whatsapp
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box