*जानिये आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में आज के मैचों का शेड्यूल




आईसीसी  टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 की शुरूआत आज, 23 अक्टूबर से शुरू हो गई है।




दोपहर 03:30 बजे से ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से चल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ गत विजेता वेस्टइंडीज का सामना इंग्लैंड से शाम 07:30 बजे होगा।



 क्वालिफिकेशन मैचों के बाद श्रीलंका, बांग्लादेश, नामीबिया और स्कॉटलैंड ने सुपर-12 में जगह बना ली है और अब इन्हीं 12 टीमों के बीच खिताब की जंग होगी।

एक तरफ जहां ग्रुप-ए में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और नामीबिया हैं तो वहीं दूसरी तरफ ग्रुप-बी में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और बांग्लादेश शामिल हैं।

सुपर-12 की टीमें


गुप-1 : इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, नामीबिया


ग्रुप -2 : भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड, बांग्लादेश


ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला


सुपर-12 के मुकाबले की शुरूआत ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले से चल रहा है। तेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीका थोड़ी खराब फॉर्म से जूझ रही है। हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने अपने दोनों वार्म अप मैचों में भी जीत दर्ज की थी। आज के इस मैच अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 119 रनों का लक्ष्य दिया है। समाचार लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 ओवर में 16 रन एक विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं।


ऑस्ट्रलिया-दक्षिण अफ्रीका के आंकड़ों की बात करें तो पहली बार दोनों टीमें वर्ष 2006 में भिड़ी थीं और तब से लेकर अब तक कुल 21 बार टी-20 में आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 13 मैच जीते हैं, जबकि आठ मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत मिली। ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई एरॉन फिंच करेंगे। इस टीम में डेविड वार्नर, मिशेल स्टार्क, स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल जैसे बड़े नाम शामिल हैं।




वेस्टइंडीज-इंग्लैंड के बीच मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के मैच के बाद शाम 07:30 बजे से वेस्टइंडीज-इंग्लैंड के बीच मैच खेला जायेगा। वेस्टइंडीज के लिये क्रिस गेल की फॉर्म सबसे बड़ी चिंता का विषय है, जो अभ्यास मैच में भी रन नहीं बना सके। हालांकि टीम के पास एक से बढ़कर एक धाकड़ बल्लेबाज हैं, लेकिन दोनों ही अभ्यास मैचों में संतुलन कहीं नजर नहीं आया। टीम के पास लेंडल सिमंस जैसा खतरनाक बल्लेबाज है, जो लम्बी पारी खेलने में सक्षम है। मध्यक्रम में निकोलस पूरन और कायरन पोलार्ड मौजूद हैं। दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम भी आत्मविश्वास से लबरेज है। टीम के पास शानदार बैटिंग कॉम्बिनेशन है। ऊपरी बल्लेबाज रन बनाने में सक्षम हैं, इसके बाद मध्यक्रम में जोस बटलर और इयोन मॉर्गन हैं।


वर्ल्ड कप में भारत का पूरा शेड्यूल

24 अक्‍टूबर: भारत बनाम पाकिस्‍तान, दुबई
31 अक्‍टूबर: भारत बनाम न्‍यूजीलैंड, दुबई
3 नवंबर: भारत बनाम अफगानिस्‍तान, अबु धाबी
5 नवंबर: भारत बनाम स्‍कॉटलैंड, दुबई
8 नवंबर: भारत बनाम नामीबिया, दुबई






Read aur other posts related to ICC T 20 World cup
👇🏻👇🏻
*
https://skresultofficial.blogspot.com/2021/10/icc-20-10.html?m=1

https://skresultofficial.blogspot.com/2021/10/icc-20-10.html?m=1