JEE-एडवांस्ड का परिणाम आज:

📔 *JEE-एडवांस्ड का परिणाम आज: ऑल इंडिया रैंक के साथ-साथ कैटेगिरी रैंक भी होगी जारी, रैंक के साथ-साथ कैटेगिरी रैंक भी जारी होगी*



कोटा।
देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड का परिणाम आज जारी किया जाएगा। कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा के अनुसार जेईई-एडवांस्ड परीक्षा का परिणाम एवं कटऑफ 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। परिणामों में विद्यार्थियों की आल इंडिया रैंक के साथ-साथ कैटेगिरी रैंक भी जारी होगी। पूर्व में जारी की गई आंसर की के लिए विद्यार्थियों के फीडबैक भी ले लिए गए हैं। परिणामों में काउंसलिंग के लिए क्वालिफाइड विद्यार्थी ही 23 आईआईटी की 14,470 (गत वर्ष तक) सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे।

आहूजा ने बताया कि यूं तो जेईई-एडवांस्ड इनफोर्मेशन बुलेटिन के अनुसार मेरिट लिस्ट में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को विषयवार एवं औसतन दोनों कटऑफ पहले ही घोषित की जा चुकी है, जो कि सामान्य श्रेणी के लिए विषयवार 10 प्रतिशत व औसतन 35 प्रतिशत तथा ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए विषयवार 9 प्रतिशत एवं औसतन 31.5 प्रतिशत है। वहीं एससी व एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विषयवार 5 प्रतिशत एवं औसतन 17.5 प्रतिशत है।

लेकिन गत वर्षों में भी पूर्व में जारी कटआफ को कम किया गया था। गत वर्ष आईआईटी की कुल 16,053 (सुपेरनुमेररी मिलाकर) सीटों के लिए 43,204 विद्यार्थी इससे पूर्व वर्ष 2019 में 12,463 सीटों के लिए 38,705 विद्यार्थी एवं 2018 में आईआईटी की कुल 11,279 सीटों के लिए 31,988 विद्यार्थियों को काउंसलिंग के लिए क्वालिफाइड किया गया था।

इस वर्ष आईआईटी में लड़कियों के लिए कोटा 20 प्रतिशत एवं ईडब्ल्यूएस रिजर्वेशन को 10 प्रतिशत रखा गया है जिसे देखते हुए इस वर्ष भी आईआईटी में सीटें बढ़ सकती है और गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष ज्यादा विद्यार्थियों को काउंसलिंग कॉल आ सकते हैं।

आईआईटी खडगपुर द्वारा 3 अक्टूबर को दो पारियों में यह परीक्षा देश के 229 परीक्षा शहरों में आयोजित हुई थी।इस वर्ष जेईई-एडवांस्ड परीक्षा कुल 360 अंकों की हुई, जिसमें पेपर-1 एवं पेपर-2 दोनों ही 188 -188 अंकों के थे।आईआईटी एनआईटी में प्रवेश के लिए होने वाली जोसा काउंसलिंग16 अक्टूबर से 24 नवंबर तक 6 राउंड में होगी।




📔  👉*

*शिक्षा विभाग के समस्त आदेश, न्यूज़, रोजगार अपडेटस के लिए शिक्षा विभाग राजस्थान के सबसे बड़े, विश्वसनीय, सर्वश्रेष्ठ, प्रमाणिक व शिक्षा विभाग की समस्त न्यूज वाले शैक्षणिक समूह, के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़कर अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।*

📔🏆 *Exam Jaankari 2021* 🏆📔

https://chat.whatsapp.com/D65ZLW5v9BQLnOzpK7ZOLd

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ