*📔1 जनवरी से बदलेंगे बेरोजगारी भत्ते के नियम: प्राेफेशनल काेर्स बीएड, बीटेक, एमबीबीएस, नर्सिंग और बीफार्मा डिग्री-डिप्लाेमा पास बेरोजगारों को बिना ट्रेनिंग मिलेगा भत्ता*
जयपुर
बेराेजगारी भत्ता लेने वालाें के लिए सरकार ने 3 महीने की स्किल ट्रेनिंग और 4 घंटे रोजाना की इंटर्नशिप अनिवार्य कर दी है। - Dainik Bhaskar
बेराेजगारी भत्ता लेने वालाें के लिए सरकार ने 3 महीने की स्किल ट्रेनिंग और 4 घंटे रोजाना की इंटर्नशिप अनिवार्य कर दी है।
हालांकि जाे छात्र प्रोफेशनल काेर्स कर चुके हैं उन्हें 3 महीने की स्किल ट्रेनिंग नहीं करनी होगी। ऐसे आवेदनकर्तओं काे विभाग काे सूचना देनी हाेगी जिन्हाेंने बीएड, बीटेक, एमबीबीएस, बीएससी नर्सिंग, बीफार्मा डिग्री या डिप्लाेमा या सर्टिफिकेट कर रखा है। ऐसे आवेदकों को स्किल ट्रेनिंग की जरूरत नहीं है। इस याेजना में पात्रता की शर्तें पूरी करने पर आवेदन सत्यापित कर दिया जाएगा।
डिग्री वालों के लिए तैयार होगा नया ट्रेनिंग काेर्स*
3 महीने की ट्रेनिंग का जिम्मा आरएसएलडीसी के पास है
अब तक जाे स्किल ट्रेनिंग काेर्स हैं वे स्नातक लेवल के नहीं हैं। ऐसे में अब बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदनकर्ताओं काे ट्रेनिंग कराने के लिए उनकी डिग्री के अनुसार काेर्स तैयार किए जाएंगे, क्याेंकि यह जनवरी से शुरू हाेगा। जनवरी से मुख्यमंत्री युवा सम्बल याेजना- 2021 में भत्ते में एक हजार की बढ़ाेतरी के साथ पुरुषों काे 4 हजार और महिला व विशेष योग्य जनों काे 4500 रुपए मिलेगा।
हालांकि ट्रेनिंग से छूट के लिए आवेदक काे स्किल ट्रेनिंग या प्रोफेशनल काेर्स का सर्टिफिकेट अपलाेड करना होगा। सत्यापन के बाद ही ट्रेनिंग से छूट मिल सकेगी।
पहले 1.60 लाख युवाओं काे भत्ता दिया जा रहा था जिसे बढ़ाते हुए सरकार ने 2 लाख युवाओं काे भत्ता देने का निर्णय लिया है। गाैरतलब है कि जनवरी से भत्ता लेने वालाें काे सरकारी कार्यालयों में 4 घंटे रोजाना की इंटर्नशिप करनी हाेगी, आरएसएलडीसी से 3 महीने की स्किल ट्रेनिंग जरूरी हाेगी।
*2.59 लाख काे भत्ता*
बेरोजगारी भत्ते के लिए 5.98 लाख आवेदन आए। 3.29 लाख पेंडिंग हैं। 2,59, 266 काे 1215.75 करोड़ भत्ता मिल चुका।
2021- 22 के लिए बजट प्रावधान 1015.45 करोड़ है। प्रदेश के 1,51,507 पुरुष और 1,07,759 महिलाओं को बेरोजगारी भत्ता दे चुकी है।
भत्ते के लिए 3 माह की ट्रेनिंग दी जाएगी। मीटिंग में तय किया गया है कि डिग्री के अनुसार स्किल ट्रेनिंग काेर्स डवलप किये जाएंगे।
-अशाेक चांदना, मंत्री रोजगार और उद्यमिता विभाग
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box